फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: धोखाधड़ी कर जमीन बेची, लेखपाल सहित पांच पर मुकदमा

Sat, 26 Aug 2023 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी कर जमीन बेची, लेखपाल सहित पांच पर मुकदमा
विज्ञापन

इकदिल। सरकारी दस्तावेज से छेड़छाड़ धोखाधड़ी कर जमीन बेचने पर कोर्ट के आदेश पर लेखपाल सहित पांच लोगों के खिलाफ थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
थाना फ्रेंड्स कॉलोनी बाईपास रोड अशोकनगर 755 की रहने वाली पीड़ित महिला रिचा ने थाना सिविल लाइन आवास विकास कॉलोनी के अर्जुन सिंह, थाना फेंड्स कॉलोनी भरथना चौराहे के पास प्रवीण यादव, थाना इकदिल अड्डा नावली की रहने वाली शीला देवी, लेखपाल, रजिस्ट्रार समेत पांच लोगों पर धोखाधड़ी कर जमीन बेचने का आरोप लगाया है।
इसमें कहा गया है कि बिचौलिया प्रवीन यादव ने प्लाट के सिलसिले में विपक्षी अर्जुन सिंह से मिलवाया था, प्लाट पसंद आने पर अर्जुन सिंह ने गांव चितभवन स्थित उस प्लॉट का बीते 16 अगस्त 2018 को बैनामा करा लिया। उसके प्लॉट को सरकारी दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर धोखाधड़ी करके शीला देवी को बैनामा करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक जुलाई 2023 को जानकारी करने पर अर्जुन सिंह व प्रवीन यादव ने उसको जान से मारने की धमकी दी गई। जिसकी शिकायत थाना पुलिस से की थी लेकिन पुलिस ने उच्च अधिकारियों का हवाला देकर पीड़ित को टरका दिया। जिसके बाद महिला ने कोर्ट में मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई। तब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें