फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली मेले की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा/जसवंतनगर/भरथना। जिले की तीन नगर पालिका परिषदों में बृहस्पतिवार को विकास दीपोत्सव 2021 मेला लगाया गया। प्रदर्शनी पंडाल में लगे मेले का उद्घाटन सदर विधायक सरिता भदौरिया ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का बहुत महत्वपूर्ण कदम है। इससे छोटे दुकानदारों को पूरा बाजार मिलेगा। उनकी आमदनी बढ़ेगी। दीपावली के पर्व पर उनके घरों में भी खुशियां छाएंगी।
कहा कि मेला में रेहड़ी पटरी वाले दुकानदार अपना सामान बिक्री करेंगे। सरकारी विभागों की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। पीएम स्वनिधि योजना और पीएम आवास योजना में मेला स्थल पर ही पंजीकरण की सुविधा होगी।
विज्ञापन

इस मौके पर एडीएम जयप्रकाश, चेयरमैन नौशाबा फुरकान, पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद, ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी सहित लगभग सभी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। उधर, जसवंतनगर राम लीला मैदान में दीपोत्सव मेले का शुभारंभ जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने किया।
मेले में कई विभागों के स्टाल लगाए गए। मेले में मयूर नृत्य प्रस्तुत किया गया। विद्या सागर शुक्ला ने गणेश वंदना तथा गुड्डू भारद्वाज ने स्वरस्ती वंदना प्रस्तुत की।
स्टेज पर छात्राओं द्वारा मयूर नृत्य ने मोह सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में एसडीएम नम्रता सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष सुनील कुमार का अजेंद्र गौर ने स्वागत किया। दीपावली मेला में सरकारी स्टाल सहित अन्य दुकानें लगाई गई।
भरथना में शिक्षा विभाग, आपूर्ति विभाग, समाज कल्याण विभाग, आंगनबाड़ी ,स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग के स्टाल मेला में सजे हैं। वहीं मिट्टी के बर्तन, दीये, खीले-गट्टा, कपड़ा, सब्जी, खिलौना, कैलेंडर, गणेश-लक्ष्मी आदि की दुकानें लगाई गई।
भाजपा विधायक सावित्री कठेरिया, एसडीएम विजय शंकर तिवारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी साधुराम, ईओ रामआसरे कमल, प्रभारी निरीक्षक कृष्ण लाल पटेल ने फीता काटकर मेला का शुभारंभ किया।
सरकारी विभागों के स्टाल व सजावटी दुकानों का मुआयना किया। बाद सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस मौके पर सभासद हरिओम दुबे, व्यापारी नेता श्रीभगवान पोरवाल, विमल पोरवाल बंटी, चंदन दुबे, प्रदीप सविता, नानू पोरवाल आदि के अलावा पालिककर्मी रामजी भदौरिया, अरविंद रावत, योगेश दुबे, आनंद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें