फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली, छठ पूजा को कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। दिवाली, भैया दूज और छठ पूजा के दौरान उमड़ने वाली यात्रियों की भीड़ के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके लिए परिवहन निगम ने अभी से कमर कस ली है।
विज्ञापन

दिवाली का त्योहार चार नवंबर व छठ का पर्व 10 नवंबर को मनाया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रोडवेज प्रशासन ने इस मौके पर बसों का फेरा डेढ़ से दो गुना बढ़ाया है।
रोडवेज बस अड्डों पर बढ़ती भीड़ के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करने पड़े, इसके लिए साफ सफाई, पेयजल व्यवस्था के अलावा शौचालय को दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस बारे में रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया इटावा रीजन में 481 बसें हैं। इनमें से 450 बसें रनिंग स्थिति में हैं। इटावा डिपो में कुल बसों की संख्या 88 हैं। सबसे ज्यादा यानी 60 प्रतिशत यात्री दिल्ली रूट के हैं। लिहाजा दिल्ली रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
साथ ही अन्य स्थानों पर यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएंगी। दिल्ली के बाद फर्रुखाबाद, कानपुर व आगरा रूट पर यात्रियों की संख्या होती है।
क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि त्योहारी सीजन में दो से 11 नवंबर तक क्षेत्रीय व डिपो स्तर पर कर्मचारी प्रत्येक दशा में अपने कार्यस्थल पर उपस्थित रहेंगे। इस अवधि में अधिकारियों, चालकों, परिचालकों, व अन्य कर्मचारियों को अवकाश नहीं मिलेगा।
बदले में लगातार दस दिन तक ड्यूटी करने वाले डिपो कार्यशाला व क्षेत्रीय कार्यशाला में कार्यरत कर्मियों को एक मुश्त 1200 तथा इस अवधि में नौ दिन ड्यूटी करने वाले कार्यशाला कार्मिकों को एक मुश्त 1000 रुपये प्रोत्साहन के रूप में दिया जाएगा।
पंचनद : सवा लाख दीप जलाने का संकल्प
चकरनगर। चंबल फाउंडेशन के तत्वावधान में पचनद दीप पर्व के दूसरे संस्करण का पोस्टर जारी कर दिया गया। चंबल परिवार के पदाधिकारियों ने पोस्टर विमोचन के बाद सवा लाख दीप जलाने का संकल्प लिया।
दीपावली की पूर्व संध्या पर तीन नवंबर को तीन बजे से शुरू होने वाले महादीप पर्व के लिए चकरनगर ब्लॉक के बीहड़ी गांवों में सघन जनसंपर्क चलाया जा रहा है। इटावा, औरैया और जालौन जनपद की नागरिकों की अलग-अलग टीमें बनाई जा रही हैं।
महादीप पर्व को सफल बनाने को चंबल परिवार ने पचनद धाम से जुड़े नजदीकी ग्रामों में सघन दौरा कर लोगों को इसके लिए सघन जनसंपर्क कर व्यक्तिगत संपर्क किया गया है।
इस पोस्टर रिलीज आयोजन के दौरान चंबल परिवार से जुड़े बापू सुहेल सिंह परिहार, शाह आलम, वीरेंद्र सिंह सेंगर, फूल सिंह, उपेंद्र परिहार, इंद्रभान, जीतू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें