फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवाड़ीकला धान केंद्र में नहीं शुरू हो सकी खरीद

विज्ञापन
10 दिसंबर को अमर उजाला में छपी खबर का पीडीएफ - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
निवाड़ीकला। महेवा ब्लॉक क्षेत्र के निवाड़ीकला कस्बा में बनाए गए केंद्र में धान की खरीद शुरू ही नहीं हो सकी है। पहले धान खरीद केंद्र पर तैनात प्रभारी ने कागजों में ही 2200 क्विंटल धान की खरीद कर ली है। जांच के बाद केंद्र प्रभारी को निलंबित कर दिया गया था। उसके बाद से वहां कोई नई तैनाती नहीं की गई है।
विज्ञापन

सहकारी संघ निवाड़ीकला केंद्र पर तैनात केंद्र प्रभारी रामवीर ने केंद्र पर धान खरीद ही नहीं शुरू की थी। केंद्र पर धान की तौल के लिए कांटा तक नहीं लगाया गया था। धान बेचने के लिए केंद्र पर पहुंच रहे किसानों को कभी धान की क्वालिटी खराब होने, तो कभी नमी अधिक होने का हवाला देकर लौटा दिया जाता था। इसकी शिकायत किसानों ने भरथना विधायक सावित्री कठेरिया से की थी। विधायक ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी, तो केंद्र प्रभारी पर लगे आरोप सही मिले थे। इसके बाद जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संतोष कुमार पटेल एसडीएम विजय शंकर तिवारी ने मामले की जांच की थी। उसके बाद नौ दिसंबर को केंद्र प्रभारी को निलंबित कर दिया था। इसके बाद अभी तक केंद्र में नए प्रभारी की तैनाती नहीं की गई। इसकी वजह से केंद्र बंद है और धान की खरीद शुरू नहीं हो सकी है।
क्षेत्र के किसान जगत सिंह, राम भरोसे, महेंद्र कुमार, मयंक बाबू का कहना है कि धान की फसल कटे हुए 15 दिन से अधिक का समय बीत चुका है। तमाम किसान धान बेचने के लिए परेशान हैं। इस केंद्र को जल्द शुरू करना चाहिए।
विज्ञापन

डीएम ने नए केंद्र प्रभारी की तैनाती का आदेश कर दिया है। केंद्र पर प्रभारी पहुंचा है य़ा नहीं। इसकी जानकारी नहीं है। संतोष पटेल, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी

निवाड़ी कला धान खरीद केंद्र पर लगा ताला- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें