फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन करोड़ की लागत से होंगे विकास के काम

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। क्षेत्र पंचायत की बैठक में तीन करोड़ रुपये से खड़ंजा नालियां स्कूलों की बाउंड्री वाल इंटरलॉकिंग सड़कें आदि का निर्माण कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख सुनीता देवी ने की।
विज्ञापन

उन्होंने क्षेत्र के अंदर कराए जाने वाले विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। बैठक में बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त हुई विद्यालयों की बाउंड्रीवाल, टूटे-फूटे खड़ंजा, इंटरलॉकिंग सड़कों की बनाए जाने के बाबत तीन करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया।
सभी ने प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास कर दिया। ब्लाक प्रमुख ने सभी लोगों को भरोसा दिलाया किसी भी गांव में विकास कार्य को लेकर सौतेला व्यवहार नहीं किया जाएगा। संपूर्ण विकास क्षेत्र में विकास कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

कहा कि जिन लोगों की जो भी विकास से संबंधित समस्याएं हैं, वह लोग जानकारी दें। क्षेत्रीय लोगों को समस्या मुक्त बनाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
बैठक का संचालन खंड विकास अधिकारी सतीश चंद्र पांडे ने किया। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य शिव किशोर यादव, रविंद्र सिंह चौहान, गोविंद यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें