फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक बाधित होने से रेलवे का एक लाख की क्षति

विज्ञापन
प्लेटफार्म नंबर दो पर बैठे कानपुर जाने वाली श्रमशक्ति एक्सप्रेस के यात्री - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। शुक्रवार भोर कानपुर के नजदीक अंबियापुर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के दुुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर दोनों ट्रैक बाधित होने की वजह से जहां यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि शनिवार को भी तीन ट्रेनें और एक जोड़ी पैसेंजर ट्रेन स्थगित रही।
विज्ञापन

इनमें 02033 कानपुर- नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस जो सुबह 7:19 बजे इटावा आती है। 02419 लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस जो सुबह 9:23 बजे इटावा आती है व 02004 नई दिल्ली से लखनऊ जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस जिसका समय सुबह 9:40 बजे इटावा आने का है वह कैंसिल रही। जबकि टूंडला से कानपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन दोनों ओर से कैंसिल रही।
हादसे की वजह से रेलवे की कमाई पर भी असर पड़ा और एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान उठाना पड़ा। मुख्य टिकट पर्यवेक्षक जगदीश प्रसाद ने बताया दोनों ओर का ट्रैक बाधित होने और ट्रेनें न चल पाने की स्थिति में शुक्रवार को 401 यात्रियों ने टिकट वापस कराया। यह 01 लाख 3 हजार 670 रुपये था।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना ने बताया शुक्रवार को हादसे की वजह से ट्रैक बाधित होने की वजह से कानपुर जाने वालीं तीन ट्रेनें श्रम शक्ति, ऊंचाहार, फरक्का एक्सप्रेस इटावा में काफी देर तक खड़ीं। इन्हें मैनपुरी के जरिए फर्रुखाबाद होते हुए कानपुर भेजा गया। इसी प्रकार ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस व आनंद विहार- सिलचर एक्सप्रेस को ग्वालियर के रास्ते कानपुर भेजा गया। हालांकि इस वजह से यात्रियों को कई घंटे तक मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें