इटावा। इटावा महोत्सव पंडाल में शुक्रवार को स्कूली बच्चों की एकल बाल नृत्य प्रतियोगिता आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक शिव प्रसाद यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि वह प्रतियोगिताओं में हार-जीत या पहले, दूसरे नंबर का स्थान प्राप्त करने की बजाय सदैव अपना ध्यान बेहतर प्रदर्शन करने पर दें।
कनिष्ठ और मध्यम वर्ग में आयोजित हुई प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग से ज्ञान स्थली एकेडमी कटरा शमशेर खां की छात्रा समृद्धि दीक्षित प्रथम, शिवाजी शिक्षा निकेतन इंटर कालेज की छात्रा प्राप्ती गौर द्वितीय व सेंट मेरी इंटर कालेज की छात्रा विदुषी त्रिपाठी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मध्यम वर्ग की प्रतियोगिता में सेविन हिल्स इंटर कालेज की छात्रा गार्गी राजपूत प्रथम, ज्ञान स्थली एकेडमी कटरा शमशेर खां के ईशू गौर द्वितीय व सेंट मेरी इंटर कालेज के लक्ष्य तृतीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में श्रुति पांडेय व ममता कश्यप शामिल रहीं। संयोजक ज्ञान स्थली एकेडमी कटरा शमशेर खां के प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद कुमार व सह संयोजक विशाखा मिश्रा रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में ज्ञान स्थली एकेडमी के शिक्षक तथा शिक्षिकाओं ने सहयोग प्रदान किया।
कश्यपी पटेल- फोटो : ETAWAH
मानवी तिवारी- फोटो : ETAWAH
प्राप्ती गौर- फोटो : ETAWAH