फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चिकित्साधिकारी का विधायक पुत्र पर अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। भाजपा विधायक के पुत्र पर राजकीय पशु चिकित्सालय महेवा के पशु चिकित्सा अधिकारी ने अभद्रता करने का आरोप लगाया है और एसएसपी से शिकायत की है। आरोप है कि विधायक के पुत्र ने अधिकारी के राजकीय वाहन को ओवरटेक करके रोकने के बाद अभद्रता की। उनका यह भी आरोप है कि पहले भी विधायक पुत्र उनके साथ अभद्रता कर चुके हैं। वहीं, विधायक ने पशु चिकित्साधिकारी के आरोपों को सिरे से नकारा और इसे गलत बताया है।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को दिए प्रार्थना पत्र में राजकीय पशु चिकित्सालय महेवा के चिकित्सा अधिकारी डॉ. शरद कुमार यादव ने आरोप लगाया कि वे 11 नवंबर को दोपहर साढ़े तीन बजे बहुउद्देश्यीय सचल वाहन से राजकीय कार्य के तहत नेशनल हाईवे पर पड़े घायल गोवंश के इलाज के लिए स्टाफ के साथ जा रहे थे। उसी समय विधायक के पुत्र ने अपने वाहन से राजकीय वाहन को ओवरटेक किया और उन्हें रोक दिया। इसके बाद विधायक के पुत्र ने दो असलहाधारियों को भेजकर अपने वाहन के पास उन्हें बुलाया। उन्होंने मना किया तो पास आकर अभद्रता की। इसके बाद विधायक के पुत्र ने डॉक्टर को सबक सिखाने की धमकी दी। फिर अपने असलाहधारी साथियों के साथ चले गए।
उन्होंने बताया कि शाम को वे संभ्रांत लोगों व स्टाफ के साथ विधायक के आवास पर गए। यहां विधायक के पुत्र ने फिर से अभद्रता की और धमकियां दीं। डॉ. शरद ने बताया कि वर्ष 2017 में भी विधायक पुत्र ने उनके आवास पर आकर अभद्र व्यवहार किया था। उनका कहना है कि अभद्र व्यवहार व धमकियों से वह और उनका परिवार भयभीत है।
विज्ञापन

इधर, भाजपा विधायक से बात की गई तो उन्होंने डॉक्टर के आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि बकेवर कस्बे के लखना रोड स्थित गोशाला में बीमार गाय का इलाज डॉक्टर द्वारा न किए जाने की लोगों ने शिकायत की थी। इस शिकायत के आधार पर ही उनके पुत्र ने डॉक्टर से लापरवाह होने की सिर्फ बात की थी न कि उनके साथ अभद्रता की थी। विधायक ने कहा कि पशु डॉक्टर अपनी जिम्मेदारी से बचना चाहते हैं इसीलिए गलत आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें