फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से पति की मौत, पत्नी, बेटा व पड़ोसी घायल-

विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इकदिल। थाना क्षेत्र शहजादपुर (बंजारा डेरा) गांव में बुधवार को मजदूर रामदयाल के घर के टिन शेड में करंट उतर आया। इसकी चपेट में आने से रामदयाल की मौत हो गई। उसे बचाने की कोशिश में पत्नी, बेटा व पड़ोसी भी करंट की चपेट में आ गए। आसपास के लोगों के सूचना देने पर बिजली विभाग ने लाइन बंद की। तब तीनों की जान बच सकी। पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल सभी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन

गांव निवासी रामदयाल (54) सुबह शौच के लिए घर के ऊपर से बिजली की के बल गुजरी है। तार कट जाने से रामदयाल के घर के टिन शेड में करंट उतर आया। सुबह रामदयाल शौच के लिए घर के बाहर जा रहा था। उसी दौरान घर में लगे टिन शेड पर उसका हाथ लग गया। इससे वह करंट की चपेट में आ गया। रामदयाल की चीख सुनकर पत्नी मीना सात साल के बेटे निर्मल के साथ पति को बचाने दौड़ी तो यह दोनों भी करंट की चपेट में आ गए। पड़ोसी सुरेश ने बचाने का प्रयास में करंट से चिपक गया।
यह देख आसपास के लोगों ने बिजली विभाग के अफसरों को फोन कर घटना की जानकारी दी। कर्मचारियों ने फौरन शट डाउन कर बिजली की आपूर्ति को बंद किया। तब तक रामदयाल की मौत हो चुकी थी। घटना के एक घंटे बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस से पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। मीना देवी ने बताया कि पति मजदूरी करते परिवार के पेट पालते थे। अभी तक सरकार की तरफ से उन्हें प्रधानमंत्री आवास का लाभ नहीं मिला। इसलिए वह लोग टिन का घर बनाकर रहे हैं।
विज्ञापन

रामदयाल के परिवार में पत्नी मीना देवी चार बेटियां व दो बेटे हैं। मीना देवी ने बताया कि बड़ी बेटी सुलेखा की शादी दीपावली के बाद शादी होनी है। अब वह बेटी के हाथ कैसे पीले करेंगी। उसे समझ नहीं आ रहा है। इधर, बिजली विभाग के अधिकारी अवर अभियंता राजेंद्र सिंह ने बताया गया कि इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मौके पर पहुंचे एसडीएम भरथना व लेखपाल हिना खान ने बताया कि पी ड़ित परिवार को हर संभव सरकारी मदद दिलाई जाएगी।

करंट से झुलसा निर्मल- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें