फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

या देवी सर्वभूतेषु सरस्वती रूपेण संस्थिता

विज्ञापन
सरस्वती इंटर कालेज मोतीझील में हवन में आहुतियां देते शिक्षक - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। ज्ञान की देवी मां सरस्वती की आराधना का पर्व वसंत पंचमी जिले में धूमधाम से मनाया गया। हवन, पूजन कर मां से बुद्धि व विवेक प्रदान करने की प्रार्थना की गई। जगह-जगह या देवी सर्वभूतेषु सरस्वती रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: का उच्चारण किया गया।
विज्ञापन

पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल में प्रबंधक कैलाश चंद यादव ने शिक्षक, शिक्षिकाओं के साथ मां सरस्वती की पूजा की। सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज मोतीझील में हवन हुआ। प्रधानाचार्य भारत सिंह ने मां सरस्वती की आराधना कर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। नारायन कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स इटावा में मुख्य सलाहकार डॉ. श्रेता तिवारी, प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने मां के चित्र पर माल्यार्पण किया। परीक्षा प्रभारी अर्जुन सिंह, स्कूल कोआर्डिनेटर खुशी टंडन, सीमा मिश्रा, सुधा दीक्षित, यादवेंद्र पाल सिंह, रोहित शर्मा, मनोज पुरोहित, राजीव छाबड़ा आदि का सहयोग रहा। गायत्री शक्तिपीठ स्थल पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक गुरुदेव आचार्य श्रीराम शर्मा का आध्यात्मिक जन्मदिवस एवं वसंत पंचमी पर्व मनाया गया। वीरेंद्र यादव और बलदेव सिंह ने लोगों का मार्गदर्शन किया। मंत्रोच्चार के बीच कई तरह के यज्ञ किए गए। राम प्रकाश यादव, ब्रह्म प्रकाश श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें