फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह कचौरा-लुहन्ना रोड पर स्थित परासनी चौराहे के पास बाइक सवार दो मजदूरों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। साथी की हालत गंभीर होने पर उसे सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रुरा गांव निवासी अवधेश राजपूत (27) गांव के साथी किशन सिंह (30) के साथ बाइक से इटावा की तरफ आ रहा था। लुहन्ना-कचौरा रोड पर स्थित परासनी गांव के चौराहे पर पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पडे़ और वाहन दोनों को कुचलते हुए मौके से भाग गया। मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने अवधेश को मृत घोषित कर दिया। युवक ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें