फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को घेरकर मार दी गोली

Sat, 13 Jun 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जीजा को साली के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लेना एक युवक के लिए महंगा पड़ गया। जीजा ने गांव के ही दो युवकों के साथ उसे गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव लिधऊआ मौजा थरी में अपनी ससुराल आए युवक को गांव के ही बृजेश कुमार (19) पुत्र मन्नीलाल ने साली के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसी बात से लेकर ससुराल आया युवक बृजेश से दुश्मनी मानने लगा।

शनिवार को दोपहर करीब ढाई बजे खेत में पानी लगाकर बृजेश कुमार गांव के ही सरमन सिंह के दरवाजे पर मोबाइल चार्ज करने पहुंचा तभी ससुराल आए युवक ने गांव के ही दो अन्य युवकों के साथ उसे घेर लिया और जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर फायर कर दिया। गोली युवक के चेहरे से रगड़ती हुई निकल गई।
विज्ञापन


इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जानकारी थाना पुलिस को दी। प्रभारी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह हमराह फोर्स के साथ तत्काल पहुंचे और घायल को अस्पताल भेजा। बृजेश ने बताया कि उसने ससुराल आए युवक को अपनी ही साली के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। तभी उसे उक्त युवक उससे रंजिश मान रहा था।

दोपहर जब वह मोबाइल चार्ज करके पहुंचा तभी उसके ऊपर तमंचे से फायर किया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बृजेश के चाचा बेंचेलाल की ओर से तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें