लाला राम इंटर कालेज में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
उरैंग गांव के लालाराम इंटर कॉलेज में मंगलवार रात को चोरों ने लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। बुधवार सुबह जब संचालक स्कूल पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। संचालक ने बकेवर थाने में दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के ग्राम खितौरा में रहने वाले राजू यादव का निवाड़ीकला लुधयानी मार्ग पर लालाराम इंटर कॉलेज है। वे कॉलेज के संचालक भी हैं। मंगलवार को शाम को वे कॉलेज बंद करके घर चले गए। बुधवार सुबह जब आए तो कॉलेज की एक तरफ की खिड़की टूटी थी। अंदर जाकर देखा कि सारा बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि पांच कंप्यूटर, बैटरी सैट, एलईडी, जनरेटर का सामान, पंखा, साउंड सेट सहित काफ ी सामान गायब था। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने ऑफिस में रखी अलमारी को तोड़कर उसमें रखे 45000 रुपये भी पार कर दिए हैं। कॉलेज संचालक राजू ने नगला सरदार के एक व्यक्ति और उरैंग के एक व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी है। बकेवर थानाध्यक्ष समीर कुमार सिंह ने कहा कि मामले की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।