फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े आठ लाख के आभूषण और 61 हजार नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मंगलवार रात चोरों ने नंदगंज और शादियाबाद थाना क्षेत्र में तीन मकानों को खंगाला। इस दौरान साढ़े आठ लाख के सोने-चांदी के आभूषण के साथ ही 61 हजार की नगदी और हजारों का कीमती सामान चोरी कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नंदगंज संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के सिसौड़ा निवासी सोनू वर्मा का परिवार मंगलवार रात खाने के बाद सो गया। देर रात छत के रास्ते अंदर घुसे चोरों ने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखा 50 हजार रुपये, साढ़े सात लाख के सोने-चांदी के आभूषण के साथ अन्य कीमती सामान उठा ले गए। चोरी की जानकारी सुबह जागने के बाद हुई। इसी रात बरहपुर निवासी दिनेश बारी के घर में भी सेंध लगाकर चोर अटैची में रखे छह हजार रुपये के साथ ही दो हजार का सामान उठा ले गए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। बहरियाबाद संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के नादेपुर निवासी सुक्खू राम, उनकी पत्नी और बहू खाना खाने के बाद सो गए। देर रात मकान की पिछली दीवार में सेंध मारकर चोर अंदर घुस गए और कमरे में रखे बक्से और आलमारी से पांच हजार रुपये के साथ ही करीब एक लाख के सोने-चांदी के जेवरात लेकर चंपत हो गए। चोरों ने दरवाजे की कुंडी कपड़े से बांध दिया था। सुबह जब सुक्खू राम ने जानवर को खिलाने के लिए चुन्नी-चोकर लेने के लिए दरवाजा खोलना चाहा तो वह अंदर से बंद था। किसी प्रकार दरवाजा खोलकर वह अंदर गया तो चोरी की जानकारी हुई। तीनों चोरियों की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामलों की जानकारी ली। इस संबंध में नंदगंज और शादियाबाद थाना पुलिस ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें