फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक के झांसे में आकर स्कूल संचालक ने लाखों के जेवर गंवाए

Mon, 29 Oct 2018 11:21 PM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
जानकारी देता ठगी का शिकार हुए दंपति। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वैदपुरा थाना क्षेत्र के महोला गांव के स्कूल का संचालक व उसकी पत्नी ने तांत्रिक के झांसे में आकर आठ लाख रुपये के जेवर गंवा दिए। सोमवार को पीड़ित ने एसपी सिटी को शिकायत की है। एसपी सिटी के आदेश पर जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन


स्कूल संचालक जालिम अड्डा निवासी हरेंद्र कुमार पुत्र तुला राम व उसकी पत्नी सीमा देवी ने बताया कि एक तांत्रिक ने दो अगस्त 2018 को पर्चे छपवाकर पूरे शहर में बंटवाए थे। इसमें लिखा था कि समस्या समाधान केंद्र शिवम अस्पताल के सामने चल रहा है। जानकारी होने पर वे पत्नी के साथ केंद्र पर गए। वहां तांत्रिक को समस्या बताई तो उन्होंने समाधान की जगह के बारे में पूछा। उसने अपने स्कूल आजाद हिंद बालिका पब्लिक स्कूल के बारे जानकारी दी। तांत्रिक ने वहां की मिट्टी लाने के लिए कहा। दूसरे दिन मिट्टी लेकर गया तो कथित तांत्रिक ने बताया कि वहां लक्ष्मी की वास है। इसी कारण से तुम्हें कष्ट आ रहे हैं।

तांत्रिक ने स्कूल में अनुष्ठान करने के लिए कहा। स्कूल जाकर कथित तांत्रिक ने एक गड्ढा खुदवाया और तंत्र क्रिया की। पहले उसने 15-15 ग्राम अष्ट धातु मंगवाईं। पूजा के बाद कथित तांत्रिक ने उसे सोने व डायमंड से भरे घड़े दिखाए, जहां उन्हें एक सांप भी दिखा। बाद में उसने पूजा खंडित होने की बात कही। 22 अक्तूबर को उसने फिर से पूजा की और करीब साढे़ सात लाख का सोना व चांदी मंगवाई।  उसे पांच दिन बाद घडे़ को खोलने का कहा। रविवार को उसने अपने स्कूल के कमरे में जाकर देखा तो घड़े में कंकड़ भरे थे। जेवर गायब थे।
विज्ञापन


सोमवार को उसने एसपी से सिटी से मुलाकात कर उन्हें प्रार्थनापत्र दिया जिससे उसने ठगी करने वालों का पता लगाकर कार्रवाई करने की मांग की है। एसपी सिटी राम यश सिंह ने बताया कि प्रार्थनापत्र मिला है मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें