मेले में दुकानदार पर फायरिंग, दो ग्राहकों को लगे छर्रे
सुल्तानपुर/अमेठी। पीपरपुर थाना क्षेत्र के रामगंज मेले में सोमवार रात अराजक तत्वों ने अंडा व्यवसायी कल्लू सोनकर उर्फ अन्ना पर फायरिंग कर दी।
हमले में व्यवसायी तो बाल-बाल बच गया मगर दुकान पर मौजूद दो ग्राहक छर्रे लगने से घायल हो गए। मेले में गोली चलने से अफरातफरी मच गई।
जबकि हमलावर भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।