फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साजिश में अमृता भी गई जेल

Tue, 09 Jun 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी आवास के सामने दिनदहाड़े युवक की हत्या के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने पत्नी अमृता उर्फ सोनम को भी जेल भेज दिया  है।
विज्ञापन


आरोप है कि वह भी हत्या की साजिश में शामिल थी। अमृता के तीन बार बयान  बदलने के कारण पुलिस को उस पर शक हुआ था।

मैनपुरी जनपद के थाना बरनाहल गांव हकीमपुर निवासी सुशीलमोहन पांडेय की दिनदहाड़े 28 मई को उस समय हत्या कर दी गई थी जब वह अपने वकील सुबोध द्विवेदी को हाईकोर्ट के  स्टे आर्डर की कापी देने के बाद वापस लौट रहा था। एसएसपी आवास के पास हत्या होने से शहर में सनसनी फैल गई थी।

हमलावरों ने गोली मारकर हत्या की थी। इस मामले में मृतक की मंा मालती देवी ने उसकी सास नीलम मिश्रा, ससुर महेश मिश्रा, साले बृजेश शुक्ला,विमल तिवारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने विमल तिवारी तथा नीलम मिश्रा को दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर लिया था और जेल भी भेज दिया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक की पत्नी अमृता से भी पूछताछ की। तब पुलिस को कुछ ऐसे साक्ष्य मिले कि हत्या की साजिश में वह भी शामिल है। मंगलवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार बनाकर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


एसओ सिविल लाइन विनोद यादव ने बताया कि अमृता के हत्या मेें शामिल होने के साक्ष्य मिले है। उसने कई बार अपने बयान बदले है । इसी के आधार पर उसे जेल भेज दिया गया है। उधर पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते मुख्यआरोपी बृजेश मिश्रा ने भी मंगलवार को कोर्ट में  सरेंडर कर दिया बाद में उसे जेल भेज दिया  गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें