व्यासपुरा गांव में सोमवार रात को चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर चार लाख के माल पर हाथ साफ किया। वारदात के वक्त गृह स्वामी परिवार के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर सो रहे। मंगलवार सुबह घर से 300 मीटर दूर बाग में संदूक और अटैची व गृहस्थी बरामद हुई है। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट दर्ज की।
ग्राम व्यासपुरा निवासी अरविंद पुत्र मुलायम सिंह ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात परिवार के साथ खाना खाया और घर की दूसरी मंजिल पर सोने के लिए चले गए। उसका छोटा भाई अपनी पत्नी के साथ मकान के निचले हिस्से में कमरे में सो रहा था। चोरों ने उसके मकान का मुख्य दरवाजे के लकड़ी के पटरे को तोड़ा फिर कुंडी खोलकर घर में दाखिल हुआ।
इसके बाद चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़ा उसमें रखे दो लाख साठ हजार रुपये व पौने दो लाख रुपये के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। अटैची व दो बक्से भी अपने साथ उठा ले गए। चोरों ने घर से तकरीबन तीन सौ मीटर दूरी पर स्थित एक बाग के किनारे में खाली अटैचियां और बक्सों मिले हैं। मंगलवार सुबह पांच बजे गृहस्वामी जागा तो उसने दरवाजे टूटा देखे तो उसे समझते देर नहीं लगी और उसने तुरंत ही इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरी के घटना स्थल का निरीक्षण किया।