फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंग ने स्कूली बच्चों पर बरसाए डंडे

Tue, 18 Aug 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक पर कुछ लिखा देखकर दबंग ने गुस्से में छात्र-छात्राओं की डंडे से पिटाई कर दी। घटना सिसहाट मौजे के पिपरैदी गांव के प्राइमरी स्कूल में हुई। पीड़ित 20 से ज्यादा बच्चों ने अपनी टीचर के साथ तहसील दिवस में इसकी शिकायत की।
विज्ञापन


एडीएम ने मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। देर शाम थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है। उधर तहसील दिवस के दौरान कुल 39 शिकायतें आई। हालांकि मौके पर किसी का भी निस्तारण नहीं हुआ।

बताते हैं कि मंगलवार की सुबह बच्चों पर पड़ाव मंडी जसवंतनगर निवासी बंटु यादव पुत्र सुरेंद्र यादव का कहर बरपा। उसकी दबंगई के आगे स्कूल के टीचर मूकदर्शक ही बने रहे। उसने वहां मौजूद अध्यापिकाओं को भी धमकी दी। पिटाई के शिकार हुए बच्चों को लेकर स्कूल की सहायक अध्यापिका मिथिलेश कुमारी यहां तहसील दिवस में पहुंचीं।
विज्ञापन


बच्चों ने अपने शरीर पर आए चोटों के निशान अपर जिलाधिकारी ईश्वर चंद्र और सीओ  विनय चौहान को दिखाए। बाद में इन बच्चों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर सुशील कुमार ने उपचार किया। एबीएसए अजीत कुमार निगम और समन्वयक राजवीर के साथ उन्हें घर भेज दिया।

सहायक अध्यापिका मिथिलेश ने दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि सुबह कक्षाएं चल रही थी तभी बंटु यादव डंडा लेकर स्कूल में घुस आया। फिर एक के बाद एक कक्षाओं में घुसकर पढ़ रहे बच्चों की पिटाई करने लगा। कई बच्चे बेहोश होकर गिर पड़े और कई घायल होकर स्कूल से भागे।

पंकज पुत्र रामचरण, निखिल पुत्र संजू, कुमकुम पुत्री भगवान दास, प्रत्यूष पुत्री गोकुल , शालू पुत्री लाखन सिंह और असित पुत्र लखन सिंह आदि छात्र छात्राओं के गंभीर चोटें आई हैं। बताते हैं कि बंटू के खेत पिपरादी गांव में हैं। वह सुबह गांव पहुंचा तो उसने अपनी बाइक स्कूल के पास खड़ी कर दी थी।

किसी बच्चे ने उस पर कुछ लिख दिया था। इसे देखकर उसने आपा खोते हुए बच्चों पर हमला बोल दिया। बच्चों की पिटाई की शिकायत पर एडीएम ने भी पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना पुलिस ने बंटु के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक नासिर  हुसैन के मुताबिक मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें