फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शकरदहा में गोली मारकर युवक की हत्या

Tue, 18 Aug 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार रात बहन के घर से लौट रहे बाइक सवार युवक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने से बाइक चला रहा उसका साथी भी घायल हो गया। फायर की आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने एक हत्यारे को दबोच लिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


बाघराय थाना क्षेत्र के सरायबबुनी निवासी लालराम (40) पुत्र कल्लू मंगलवार की शाम पड़ोसी राकेश के साथ अपनी बहन के शकरदहा गया था। रात करीब सवा नौ बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। बड़ी नहर पुल के पास दो बदमाशों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे आगे बढ़ गए। तभी बदमाशों ने फायर कर दिया।

गोली लालाराम के पीठ में लगी। इससे वह बाइक से गिर पड़ा। गोली लगने से राकेश भी घायल हो गया। फायर की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने एक हमलावर को दबोच लिया, जबकि दूसरा भाग निकला। मौके पर ही लालाराम की मौत हो गई। राकेश को लोगों ने अस्पताल भेजा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावर को हिरासत में ले लिया। लालराम की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें