फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान में तोड़फोड़, 100 पेटियां और नगदी लूटी

Sat, 08 Apr 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
आर्य कन्या इंटर कालेज के पास देशी शराब के ठेके में तोड़फोड़ करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पुल कहारान के पास स्थित देसी शराब की दुकान पर शनिवार सुबह अराजकतत्वों ने धावा बोल दिया। दुकान का शटर तोड़ दिया और शराब की पेटियां सड़क पर फेंक दीं। दुकान पर मौजूद सेल्समैन ने जब इसका विरोध किया तो मारपीट की। 100 पेटियां और नगदी लूट ले गए। दुकान के मालिक ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने कुछ महिलाओं को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के चौगुर्जी निवासी उर्मिला तिवारी पत्नी छुन्ना तिवारी की पुल कहारान के पास देसी शराब की दुकान है। शनिवार को उनका सेल्समैन शटर बंद कर कामकाज निपटा रहा था तभी सैकड़ों लोगों ने दुकान पर धावा बोल दिया। शटर तोड़कर दुकान में घुस गए। भीड़ में शामिल अराजकतत्वों ने सेल्समैन अरविंद तिवारी के साथ मारपीट की और दुकान में रखी शराब की पेटी फेंकने लगे। दुकान में रखी गोलक और पेटियां उठा ले गए। महिलाओं ने कहा कि दुकान तिकोनिया के नाम से है। यहां संचालन अवैध है। दुकान में लूटपाट की जानकारी मिलने पर कोतवाल जीवाराम यादव मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। सीओ सिटी के अलावा एसओ सिविल लाइन आर सी दीक्षित, महिला थाना एसओ और क्यूआरटी के जवान मौके पर पहुंचे और लोगों को वहां से हटाया। इस दौरान करीब एक घंटे तक लोगों ने जमकर बवाल किया। छुन्ना तिवारी ने बताया कि अराजकतत्व उनकी दुकान से करीब सौ पेटी शराब के अलावा गोलक के 12 हजार रुपये लूट ले गए। वह वैध रूप से दुकान संचालित कर रहे हैं। सीओ सिटी ने बताया कि कुछ लोगों ने दुकान में जाकर तोड़फोड़ की है। कानून हाथ में लेने की किसी को इजाजत नहीं है। बाद में पुलिस ने पुल कहारान मोहल्ले में जाकर छापा मार कार्रवाई कर कुछ महिलाओं को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें