फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी ने राजगढ़ पुलिस के समक्ष किया समर्पण

Sat, 08 Apr 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
विज्ञापन
पु‌ल‌िस
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। थाना राजगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत शाया सनौरा में जानवरों से फसल की रखवाली करने गए व्यक्ति की गोली लगने से हुई मौत मामले में आरोपी ने समर्पण कर दिया है। मामले में मुख्य आरोपी कलोहा निवासी सुभाष ने शनिवार को पुलिस थाना राजगढ़ में आकर गिरफ्तारी दी। इसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कोटली शकैन गांव के भीमसिंह (45) को अपने खेतों में फसल की रखवाली के दौरान गोली लग गई थी जिससे उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही स्थानीय निवासी सुभाष फरार हो गया था। पुलिस को शंका है कि यह मामला हत्या का भी हो सकता है। इसलिए पुलिस को एकाएक गायब हुए सुभाष को तलाश रही थी। शनिवार को अचानक सुभाष ने सामने आकर राजगढ़ पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। अब पुलिस तफतीश के बाद ही मालूम चल पाएगा कि गोली कैसे चली। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि आरोपी को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें