सहसाें थाना क्षेत्र में शराब माफिया ने छापा मारने पहुंची पुलिस से हाथापाई की। अतिरिक्त फोर्स के पहुंचने पर पुलिस ने एक आरोपी को अवैध शराब के साथ दबोच लिया जबकि अन्य भाग गए।
थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव सिडौंस में परचून की दुकान पर मध्यप्रदेश से तस्करी कर लाई गई शराब बेची जा रही है। एसओ ज्ञानेंद्र सिंह हमराह फोर्स के साथ वहां छापामारी करने पहुंचे।
पुलिस को देख दुकान चलाने वाले पिता प्रमोद-पुत्र मनीष हमलावर हो गए और हाथापाई शुरू कर दी। बाद में एसओ ने थाने से अतिरिक्त फोर्स मंगाया। भारी संख्या में पुलिस के जवानों के पहुंचने के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मनीष सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस ने 37 पौव्वा देशी शराब बरामद की गई है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मनीष तथा उसके पिता प्रमोद के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा आवकारी अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस फरार आरोपी प्रमोद को गिरफ्तार करने के प्रयास में है।