फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर फेंका गया था किशोर का शव

Fri, 05 May 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
अभिषेक की फाइल फोटो।
विज्ञापन
सैंफई थाना क्षेत्र के गांव टिमरूआ में किशोर के अपहरण के बाद उसकी हत्या की गई। सुबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को नहर में फेंक दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोर की गला घोटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस हत्यारों का सुराग लगाने के प्रयास में जुटी है।  बसरेहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लुहिया नहर पुल के पास नहर से एक किशोर का शव बरामद हुआ था। बाद में उसकी शिनाख्त टिमरूआ निवासी अभिषेक कुमार (12) पुत्र श्याम बाबू के रूप में हुई थी।
विज्ञापन


श्याम बाबू ने बताया कि अभिषेक  मंगलवार को घर से किसी काम के लिए निकला था। उसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने उसकी खोजबीन की थी।  लेकिन उसका पता न लगने पर सैफई थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। बुधवार को उसका शव पड़ा मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी गला घोटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। माना जा रहा है कि किशोर को कुछ लोगों ने पहले अगवा किया बाद में उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया। सैफई एसओ राम चंद्र दीक्षित ने बताया कि पिता की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण के बाद हत्या करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोर की गला घोटकर हत्या की गई है। पुलिस  आरापियों का सुराग लगाने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन


सैफई के गांव टिमरूआ से अगवा किशोर के रिहाई के बदले एक लाख की फिरौती मांगी गई थी। अभिषेक का बड़ा भाई पुष्पेंद्र दिल्ली में नैाकरी करता है। मंगलवार को दिन में लापता होने के बाद रात को पुष्पेंद्र के मोबाइल पर किसी ने उसके भाई को अगवा करने व उसको छोड़ने के बदले में एक लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई थी। उसके भाई ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। साथ ही भाई के अगवा होने की जानकारी मिलने पर वह भी गांव आ गया लेकिन उसे शव मिला। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें