फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके वालों ने शव जलाने से रोक दिया

Sat, 18 Apr 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार रात भरथना थाना क्षेत्र के गांव नगला बले पहुंचे मायके वालों ने विवाहिता का शव जलने से रोक दिया। उन्होंने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि चार लाख रुपये और चार पहिया वाहन दहेज में मांगा जा रहा था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र के भरथना उसरहार रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास रवि पुत्र सुरेंद्र सिंह परिवार के साथ रहता है। आरोप है कि शुक्रवार की रात को उसने पत्नी पूजा यादव को मारपीट के बाद फांसी पर लटकाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव जलाने के लिए वे लोग गांव नगला बले ले गए।

पड़ोसियों से जानकारी मिलने पर मायके वाले आनन-फानन में वहां पहुंचे और शव को जलाने से रोक दिया। मृतका के छोटे भाई अनिरुद्ध सिंह यादव ने बताया बहन पूजा (21) की शादी 17 फरवरी 2014 को रवि के साथ की गई थी। हैसियत के मुताबिक दहेज भी दिया गया था। उसने आरोप लगाया कि चार लाख रुपये और चार पहिया वाहन की और मांग की जा रही थी। इसे लेकर ससुराल वाले उसकी बहन को प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन


अनिरुद्ध ने आरोप लगाया कि जीजा रवि ने 17 अप्रैल की रात को पूजा के साथ मारपीट कर हत्या कर दी। इसके बाद वह शव को जलाने के लिए गांव नगला बले ले गए। तभी पड़ोसियों की सूचना पर हम लोग भी वहां पहुंच गए। इसके बाद शव वहां से घटनास्थल पर लेकर आए।

मृतका के पिता श्याम सिंह  पुत्र महाराज सिंह ने थाने में रवि पुत्र सुरेंद्र सिंह, मां शीला देवी, देवर विनय, ब्रजेंद्र उर्फ  भूरे के खिलाफ  दहेज की मांग पूरी न होने पर फांसी लगाकर मारने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें