फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम ने 11वीं के छात्र को रौंदा

Fri, 03 Aug 2018 11:45 PM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
प्रेमचंद्र की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इकदिल के हाईवे पर गांव नगला दलप के पास शुक्रवार सुबह बेकाबू डीसीएम ने 11वीं के छात्र को रौंद दिया। वह स्कूल जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। हादसे के बाद चालक डीसीएम को भगा ले गया, लेकिन बकेवर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


 इकदिल थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुरा में रहने वाला प्रेमचंद्र (14)पुत्र अनुज कुमार बकेवर इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था। शुक्रवार को वह कॉलेज जाने के लिए सुबह घर से निकला था। वह हाईवे पर नगला दलप के पास किनारे खड़े होकर किसी वाहन का इंतजार करने लगा। तभी इटावा की ओर से आ रहे डीसीएम के चालक ने उसे राैंद दिया।

छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ने डीसीएम को भगा दिया। इसी बीच गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए। उन्हाेंने इसकी सूचना यूपी 100 को दे दी। सूचना मिलने के बाद बकेवर थाना पुलिस सतर्क हो गई। उसने मय चालक के डीसीएम को पकड़ लिया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद इकदिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। छात्र के परिजन भी आ गए। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें