इटावा से कानपुर जा रहे डेढ़ दर्जन से अधिक गोवंश लदे ट्रक को भरथना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। मामले में ड्राइवर सहित चार लोगों को जेल भेज दिया।
भरथना थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार रात भरथना-इटावा रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस को एक ट्रक आता दिखा। ट्रक को रोका तो ड्राइवर ने ट्रक में तेल होने की बात कही। जांच की तो उसमें गोवंश लदा मिला। कुछ गोवंश अचेत मिले। ट्रक सवार लोगों ने बताया कि वह गोवंश इटावा से कानपुर ले जा रहे थे। थाना पुलिस ट्रक सहित सभी लोगों थाने ले आई। गोवंश को पास के ही डेरी फार्म पर भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि ड्राइवर उमेश चंद्र दोहरे पुत्र छोटेलाल निवासी पुरवा बरेला थाना अजीतमल, शेर सिंह पुत्र अमर सिंह जाटव, रामशंकर जाटव पुत्र रामदास निवासीगण बाग का पुरवा थाना बाह जनपद आगरा, ब्रजेश कुमार पुत्र होती लाल दोहरे निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना फफूंद जनपद औरैया को पकड़ कर जेल भेज दिया। वाहन चेकिंग टीम में एसआई अनोखेपुरी, एसआई सुधाकर सिंह मौजूद रहे।