फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने किया बालक का अपहरण

Sun, 20 Nov 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
अपहरण - फोटो : प्रप्तीकात्‍मक
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत नगला जगे के पास रविवार शाम कचौरा रोड पर घर से ट्यूबवेल जा रहे बालक का बाइक सवार दो लोगों ने अपहरण कर लिया। अपहृत के बाबा ने छोटे पुत्र पर आरोपियों संग शराब पीने का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस बालक के चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव नगला जगे निवासी हरीचंद्र का पुत्र आकाश (9) रविवार शाम चार बजे घर से निकल कर सड़क के दूसरी ओर लगे अपने ट्यूबवेल पर जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार दो लोगों ने उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया और कचौरा की ओर लेकर भाग गए। वहां खडे़ आकाश के साथियों ने ये देख उसके परिजनों को सूचना दी। दिनदहाडे़ अपहरण की जानकारी पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आकाश के बाबा मोती लाल ने सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर को बताया कि बाइक सवार दो लोग उसके छोटे पुत्र हरी शंकर से मिलने आए थे। उसने दोनों लोगों के साथ ट्यूबवेल पर मीट बनाया और शराब पी। उसके बाद वही लोग उसके पौत्र आकाश का अपहरण कर ले गए। इस पर पुलिस ने आकाश के चाचा हरी शंकर को हिरासत में ले लिया है। हरीशंकर ने बताया कि दोनों आरोपियों ने कुछ समय पहले उसकी दुकान किराये पर ली थी। वह कहां के रहने वाले हैं, वह नहीं जानता। सीओ सिटी ने बताया कि पुलिस बालक की खोजबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें