फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने बाइक रौंदी, ग्रामीण की मौत

Sun, 20 Nov 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
accident - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में आसफपुर-ओरछी रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में सुरेंद्र नाम के बाइक सवार की मौत हो गई। वाहन चालक मय वाहन मौके से भाग निकला। हादसा शनिवार रात करीब नौ बजे हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा थाने के गांव नहडोली निवासी सुरेंद्र यादव (33) पुत्र बालकराम शनिवार रात बाइक से अपने गांव लौट रहा था। उसकी बाइक को आसफपुर-ओरछी रोड पर अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में सुरेंद्र की मौके पर मौत हो गई। वाहन चालक मय वाहन के भाग निकला। करीब आधा घंटे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के बाद रविवार को परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया है। अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें