भरथना के मुहल्ला कृष्णा नगर में मकान में पड़ताल करतीं गृहस्वामिनी पिंकी यादव।
- फोटो : अमर उजाला
कस्बा क्षेत्र के मुहल्ला कृष्णा नगर में फौजी के बंद घर का ताला तोड़कर शातिर चोरों ने 60 हजार की नगदी व सोने-चांदी के कीमती आभूषण सहित 55 राउंड(कारतूस) चोरी कर चंपत हो गए। घर में रखी लाइसेंसी राइफल चोर छोड़ गए। इसकी जानकारी मिलते ही गृहस्वामिनी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
मुहल्ला में रहने वाले फौजी विनय यादव पंजाब के फरीदकोट में तैनात है। उनकी पत्नी मायके गई थी, भनक लगते ही शातिर चोरों ने धावा बोलकर मकान से 60 हजार रुपये व सोने को दो हार, दो जोड़ी कान के बाले, दो जंजीर, चांदी की एक करधनी तथा घर में रखे 30 राउंड 315बोर, 25 राउंड 32 बोर सहित साढ़े चार लाख का माल उड़ा ले गए। चोरी की सूचना पर पहुंची पत्नी पिंकी यादव ने बताया कि घर में रखी लाइसेंसी राइफल सुरक्षित है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गहनता से पड़ताल की गई। वहीं चोरी की वारदात से भयभीत मुहल्लेवासियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए वार्ड सभासद रवि यादव ने रात्रि के दौरान पुलिस गश्त की मांग की।