फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े सराफा व्यवसायी से नगदी और जेवरात समेत 3.

विज्ञापन
विज्ञापन
सराफ से दिनदहाड़े 3.80 लाख की लूट
विज्ञापन

अमेठी। मुंशीगंज क्षेत्र में रविवार दोपहर बदमाशों ने एक सराफ को निशाना बनाया। विरोध करने पर सराफ को असलहे के बट से मारकर घायल करके बदमाशों ने 80 हजार रुपये और तीन लाख के जेवरात लूट लिए। घटना के वक्त सराफ गांव से फेरी कर स्कूटर से लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

यह घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव ताला के रहने वाले सराफ अजय कुमार सोनी के साथ हुई। अजय गांवों में फेरी लगाकर आभूषण बेचने का काम करता है। रविवार दोपहर फेरी कर स्कूटी से घर लौटते समय मुंशीगंज क्षेत्र के गांव सेनीपुर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने अजय रोक लिया। अजय जब तक कुछ समझ पाता तब तक बदमाश तमंचा सटाकर लूटपाट करने लगे। अजय के विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे के बट से मारकर उसे घायल कर दिया। अजय से 80 हजार की नगदी और करीब तीन लाख के जेवरात लूट कर बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों की मदद से व्यवसायी को संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। व्यवसायी के परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची मुंशीगंज पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। पीड़ित व्यवसायी ने तहरीर थाने में दी है। थानाध्यक्ष मुंशीगंज नजमुल हुसैन नकवी से घटना के संबंध जानकारी के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका मोबाइल फोन नहीं उठा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें