फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद तीन लुटेरे दबोचे, दो बदमाश भाग निकले

Tue, 23 Jun 2015 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल थाना पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद लुटेरे गैंग के तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कोे उनके पास से लूटी गई तीन बाइकें तथा असलहा बरामद हुए हैं। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन


 प्रभारी निरीक्षक इकदिल दिनेश शर्मा अपने हमराह फोर्स के साथ अपराधियों की तलाश में थे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लुटेरे ग्वालियर बाईपास स्थित प्रतापनगर के पास मौजूद हैं और लूट की योजना बना रहे हैं।

इसी पर एसओ ने एसएसआई बिजेंद्र सिंह व अन्य पुलिस फोर्स के साथ मिलकर मुखबिर के बताए स्थान की घेराबंदी कर ली। लुटेरों को जैसे ही पुलिस की भनक लगी तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर तीन लुटेरों को धर दबोचा जबकि उनके दो साथी भागने में सफल रहे।
विज्ञापन


पकडे़ गए युवकों के पास से तीन बाइकें तथा तीन तमंचे बरामद हुए। इनके नाम विनय कुमार पुत्र रनवीर सिंह यादव निवासी अड्डा निहाल, अंकित पुत्र विश्वनाथ यादव और सुरजीत उर्फ उस्ताज पुत्र नाथूराम निवासी मानिकपुर बिसू  हैं। 

एसओ दिनेश शर्मा ने बताया कि पकडे़ गए युवकों के पास से दो दिन पूर्व अरविंद शर्मा निवासी आनेपुर औरैया के पास से लूटी गई बाइक बरामद हुई है। अन्य बाइकें कहां से लूटी र्गइं इसका पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भाग निकले गैंग के दो गुर्गों की तलाश की जा रही है।

उधर बकेवर पुलिस ने गश्त के दौरान अछल्दा रोड से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। अहेरीपुर चौकी प्रभारी रजनीश यादव सोमवार की शाम को अपने हमराह फोर्स के साथ गश्त पर थे तभी उन्होंने अछल्दा रोड से अमन गौतम उर्फ बंटू पुत्र बाबूराम निवासी अजीतमल को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा बरामद हुआ। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें