फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने बाल सुधार गृह भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बकेवर। लखना के पास स्थित एक गांव में शुक्रवार की दोपहर दलित बालिका से किशोर ने दुष्कर्म किया। आरोपी किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है। बालिका का अभी भी जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

इस घटना का मुकदमा बालिका की मां ने किशोर के खिलाफ दर्ज कराया था। घटना के ठीक साढ़े सात घंटे बाद थानाध्यक्ष आलोक राय के नेतृत्व में लखना चौकी इंचार्ज सुनील गौतम ने घटना के आरोपी किशोर को लखना करोंधी झाल पुल से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी किशोर बाहर कहीं भागने का मौका तलाश रहा था। पुलिस ने किशोर का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से उसे बाल सुधार बंदी गृह भेज दिया। दुष्कर्म की घटना की शिकार मासूम बालिका की हालत नाजुक है। लखना चौकी इंचार्ज के मुताबिक शनिवार को उसका एक्सरे कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें