फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी आईपीएस को पुलिस ने हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। क्राइम ब्रांच और सिविल लाइन पुलिस ने बुधवार को पुलिस लाइन में रहने वाली महिला सिपाही के पति को हिरासत में लिया है। वह अपने को फर्जी आईपीएस बताकर रहता था। महिला सिपाही ने अपने अगल-बगल को लोगों पर रौब गांठती थी। पुलिस के आलाधिकारी ने घटना पर चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन


पुलिस लाइन के महिला क्वार्टर में रहने वाले महिला सिपाही सिविल लाइन थाने में तैनात है। वह अपने पति को आईपीएस अधिकारी बताते हुए कॉलोनी में रौब गांठती थी। इसकी जानकारी मिलने पर क्राइम ब्रांच व सिविल लाइन टीम ने जाल बिछाया।

बुधवार देर शाम को महिला सिपाही के घर पर दबिश देकर महिला सिपाही और उसके पति को हिरासत में लिया। उसके घर से आईपीएस की वर्दी भी बरामद हुई। सिविल लाइन कोतवाल संजय त्यागी ने घटना से इनकार किया है। उनका कहना है कि ऐसा कोई मामला नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सीओ सिटी का कहना है कि एक युवक गिरफ्तार हुआ है। अभी पड़ताल चल रही है। मामले का खुलासा होते ही जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें