अमर उजाला ब्यूरो
इटावा । पछायगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने भाई की ससुराल घूमने आए युवक ने गांव की 20 वर्षीय युवती को जंगल ले जाकर दुष्कर्म किया। युवती की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया। साथ ही उसकी पिटाई भी की। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
क्षेत्राधिकारी एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि सोमवार देर रात थाना पछायगांव क्षेत्र के एक गांव में एक युवती के साथ दुष्कर्म हुआ। पुलिस ने आरोपी अजय पाल सिंह निवासी जसवंतनगर चांदनपुर को गिरफ्तार कर लिया है। अजय अपने भाई की ससुराल में घूमने आया था।
सोमवार को वह युवती को जबरन जंगल ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। चीख-पुकार पर ग्रामीणों ने अजय को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।