फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 लाख की शराब के साथ पांच दबोचे

Thu, 16 Jul 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर  पुलिस ने हाईवे से धनुवा जाने वाले मार्ग पर रात में एक मुठभेड़ के बाद हथियार बंद पांच तस्करों को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। इसकी कीमत बाजार में 32 लाख रुपये के लगभग बताई जा रही है। 
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह यादव ने बताया कि एसएसपी निर्देश पर रात में लगभग दो बजे वह हाईवे पर ढाबों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक में अवैध शराब जा रही है।

इसे धनुवां मार्ग पर उतारने की तैयारी है। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को पकड़ने की कोशिश की। शराब तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। कुछ देर तक तस्करों की फायरिंग होती रही। जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा लेते हुए तस्करों की घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पांचों तस्करों की तलाशी में चार तमंचे व 10 कारतूस बरामद हुए हैं। ट्रक से 1100 पेटी शराब बरामद हुई है। इन पर गोवा प्रीमियम व्हिस्की का लेबल लगा है। लेबल पर आईडियल डिस्ट्रीवब्यूटर्स प्राइवेट लिमिटेड चंडीगढ़ और ओनली सेल फोर अरुणाचल प्रदेश भी प्रिंट है।

पकड़ी गई देशी शराब पर अंग्रेजी का लेबल लगा होने से नकली होने की आशंका है। पुलिस के मुताबिक, यह शराब पड़ोसी ग्राम वहोरीपुर, निजामपुर, राजकुमार, तमेरी, भावलपुर, सुगंधनगर, भगवानपुरा आदि गांवों तथा कुछ सरकारी ठेकों के  गद्दीदारों के पास भी भेजी जानी थी।

गिरफ्तार किए गए तस्करों मे मुन्नालाल उर्फ रजनेश यादव पुत्र हृदयराम उर्फ रामप्रकाश यादव, धु्रव कुमार पुत्र रनवीर सिंह यादव, अवधेश कुमार पुत्र दशरथ सिंह यादव, इंद्रपाल सिंह पुत्र दशरथ सिंह यादव, प्रेमचंद्र यादव पुत्र नरेश चंद्र उर्फ महेश चंद्र यादव सभी निवासी ग्राम कुरूसेना थाना जसवंतनगर बताए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, ये बार-बार अपना नाम भी बदलते रहे। उनको पकड़ने में प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह यादव, सिपाही विश्वनाथ व सुरेंद्र सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें