अमर उजाला ब्यूरो
बकेवर(इटावा)। थानाक्षेत्र के रतनपुरा गांव में शुक्रवार रात चोर दीवार फ ांद कर घर में घुस गए। चोर बक्सों के ताले तोड़कर 13 हजार रुपये व लाखों के जेवर ले गए।
रतनपुरा गांव निवासी अनिल यादव ने बताया कि वह शुक्रवार रात को घर के बाहर टिन शेड में सो रहे थे। घर की महिलाएं कमरों में सो रही थीं। चोर पीछे की दीवार फांद कर घर के आंगन में घुस आए। कमरों की कुंडी काट कर बक्सों के ताले तोड़ दिए। सोने की चार चूड़ी, तीन अंगूठी, मंगलसूत्र, झुमकी के अलावा चांदी के आभूषण और 13 हजार नगदी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए।
शनिवार सुबह घटना की जानकारी हुई। प्रभारी निरीक्षक समीर कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है।
सोते रहे घरवाले, टूट गए बक्से के ताले
लाखों रुपये का सामान ले गए चोर