फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन की रंजिश में महिला को गोली मारी

Sun, 16 Sep 2018 12:26 AM IST
farrukhabad
विज्ञापन
महिला का इलाज करते डाक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जमीन की रंजिश में हमलावरों ने महिला को गोली मार घायल कर दिया। दिनदहाड़े घटना से आसपास की दुकानें बंद हो गईं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोहिया अस्पताल से परिजन महिला को प्राइवेट अस्पताल ले गए। पुलिस को घर की तलाशी में एक तमंचा मिला है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के गांव अमेठी कोहना निवासी अधिवक्ता दिनेश मिश्रा की पड़ोसी पंकज दुबे से जमीन की रंजिश चल रही है। शनिवार को दिनेश मिश्रा के परिवार वाले नींव भरवा रहे थे। इस बीच पंकज और परिजन आ गए। उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। उसी समय पंकज की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। इससे इलाके में भगदड़ मच गई। दिनेश की मां देववती पत्नी रामनिवास के बाएं जांघ में गोली जा लगी।

सूचना पर यूपी 100 मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने पर घायल महिला के परिवार वालों ने हमलावरों को खोजकर दो भाइयों को पीट दिया। यूपी 100 के सिपाहियों ने लोगों को रोका। पुलिस कर्मियों से उनकी धक्कामुक्की होने लगी। पुलिस वालों ने दोनों भाइयों को बचा कर गाड़ी में बैठा लिया।
विज्ञापन

इधर, शहर कोतवाल राजेश पाठक फोर्स के साथ पहुंचे और तीन अन्य लोगों को पकड़ कर कोतवाली भेज दिया।

वहीं, परिवार के लोग घायल को लोहिया अस्पताल लेकर आए। यहां पर डॉ. सर्वेश यादव ने महिला का इलाज किया। इसके बाद परिजन घायल महिला को प्राइवेट अस्पताल लेकर चले गए।
डॉक्टर ने बताया कि गोली आरपार हो गई। दिनेश ने बताया कि कुछ समय पहले घर के सामने जमीन का बैनामा आरोपियों की रिश्तेदार बेबी पत्नी बलराम से कराया था। इस जमीन पर आरोपी कब्जा नहीं करने दे रहे। इससे पहले भी दो बार मारपीट और पथराव हो चुका था। कुछ समय पहले दोनों के बीच समझौता हो गया था। इसके बाद वह लोग नींव भरवा रहे थे। उसी समय पंकज की ओर से उनकी मां को गोली मार घायल कर दिया। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। तलाशी में एक तमंचा पुलिस को मिला है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें