फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू सिटी उप डाकघर से भी दो खातों से निकले 17 लाख रुपये

Fri, 15 Feb 2019 11:36 PM IST
प्रतीक दुबे अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
money
विज्ञापन
नई मंडी स्थित उपडाकघर के खातों से रकम निकालने से जुड़े घपले की जांच अभी चल रही है। इसी बीच न्यू सिटी उप डाकघर से भी दो खातों से करीब 17 लाख रुपये निकल जाने की शिकायत की गई है। गौरतलब है कि न्यू सिटी में भी सब पोस्टमास्टर एनएस चौहान की तैनाती रही है। इसे लेकर डाक विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। डाक अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि वह पूरे मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा चुके हैं। फिर भी वह शुक्रवार को आगरा पोस्टमास्टर जनरल मनीकर सिन्हा से मिलकर रिपोर्ट सौंपेंगे।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एसडी फील्ड निवासी दंपति हरनारायन व बीना ने शिकायत की है कि न्यू सिटी उप डाकघर के खाते से उन दोनों के करीब 17 लाख रुपये निकल गए हैं। उक्त उप डाकघर के सब पोस्टमास्टर रामचंद्र शाक्य ने बताया कि उक्त दंपति शुक्रवार को अपने खातों का बैलेंस चेक कराने आए थे। तभी लगभग 17 लाख रुपये धन निकासी की बात सामने आई है। जिसके बाद उन्होंने डाक अधीक्षक से इसकी शिकायत की। श्री शाक्य ने बताया कि उक्त धन निकासी के समय भी इस उप डाकघर पर सब पोस्टमास्टर एनएस चौहान की तैनाती थी।

उधर नई मंडी स्थित डाकघर में दो दर्जन से अधिक खातेदारों के लगभग 35 लाख रुपये खातों से निकलने की बात सामने आ रही है। हालांकि जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी। शुक्रवार को भी नई मंडी स्थित डाकघर में बेचैन खातेदारों के आने का सिलसिला जारी रहा। यहां मौजूद सब पोस्टमास्टर मनोज दुबे खातों के बैलेंस बताते रहे। मोतीझील कालोनी के कन्हई सिंह भदौरिया ने बताया कि उनके खाते से 80 हजार रुपये निकल गए। दोपहर तक लगभग एक सैकड़ा खातों की जांच की गई। डाक अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मामले में दो सदस्यीय टीम जांच कर रही है। 15 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैँ। खातेदारों के बाउचरों में उनके हस्ताक्षरों का मिलान किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें