औरैया निवासी एक परिवार कस्बे में किराये के मकान में रहता है। ठेला लगाने वाले पिता ने बताया कि करीब एक माह पूर्व उसकी 16 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी, तभी ड़ोस में रहने वाला अभिषेक नामक युवक वहां आया और बेटी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद जब आरोपी भाग रहा था, तभी किशोरी की मां भी वहां पहुंच गई।
इस पर आरोपी पूरे घर को धमकी देते हुए भाग निकला। मां ने पिता को फोन कर घटना से अवगत कराया। इसके बाद परिजन किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे। कोतवाल का कहना है कि मामला एक माह पुराना है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों का कहना है कि युवक आए दिन बेटी को तंग भी किया करता था।