सोमवार को इटावा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ व सीआईटी ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग टीम ने स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनों में जांच-पड़ताल की और 14 लोगों को रेल नियम तोड़ने पर दबोचा। पकड़े गए यात्रियों से तीन हजार 800 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।
स्टेशन पर चेकिंग अभियान सीआईटी के संतोष कुमार व आरपीएफ प्रभारी डीबी सिंह की अगुवाई में चला। जिसमें स्टेशन पहुंची अप पैसेंजर के साथ कई अन्य ट्रेनों को चेक किया गया। जिसमें एक यात्री बिना टिकट, सात यात्री पैरदान पर यात्रा करते व छह यात्रियों को प्लेटफार्म पर गंदगी फैलाते हुए दबोचा गया।
जिसमें बिना टिकट यात्रा करने का 310 रुपये, पैरदान पर यात्रा करने वालों से दो हजार 975 रुपये व गंदगी फैलाने वालों से 600 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही उक्त यात्रियों को दोबारा ऐसा न करने की कड़ी चेतावनी भी दी गई। सीआईटी अधिकारी ने बताया कि स्टेशन पर आगे भी चेकिंग अभियान चलाया जाएगा, रेल नियम तोड़ने वालों पर कार्यवाई होगी।