फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा की मौत पर पांच के खिलाफ मुकदमा

Mon, 23 Jan 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में आरोपी के पक्ष में प्रदर्शन करते इंगोहटा के ग्रामीणों को समझाते कोतवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के इंगोहटा गांव में विधवा की मौत के मामले में जांच के बाद पुलिस ने सपा नेता सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या व दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सपा नेता सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला दबाकर हत्या किए जाने की
विज्ञापन


पुष्टि हुई है। मुकदमा दर्ज होने पर अन्य आरोपी घरों में ताला डालकर फरार हो गए है। मामले की विवेचना सीओ सदर करेंगे। थानाक्षेत्र के इंगोहटा गांव में बीते 18 जनवरी को दलित विधवा रामजानकी (45) घर में मृत पाई गई थी। मृतका के जेठ मैकू ने दिल्ली से बच्चों के न आने तक शव को ले जाने नहीं

दिया और उसने दुष्कर्म कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। मृतका के दोनों बेटे दिल्ली से आकर 20 जनवरी को पोस्टमार्टम कराया। मृतका के पुत्र धनुष कुमार ने अपनी मां की हत्या का आरोप सपा नेता भगवानदीन प्रजापति उर्फ बीडी प्रजापति, सोम निगम, सत्तीदीन कोरी, सुनील कुमार कोरी तथा
विज्ञापन


सौरभ निगम पुत्र अशोक कुमार निगम के खिलाफ जमीन का बैनामा न करने पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। जिस पर 21 जनवरी को प्रभारी थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह को भी तहरीर सौंपी। थानाध्यक्ष ने उच्चाधिकारियों से इस मामले में वार्ता की। वहीं, सीओ सदर गांव पहुंचकर घटना स्थल

का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 302 व दलित उत्पीड़न एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने सपा नेता बीडी प्रजापति व अधिवक्ता सोम निगम को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपी पुलिस के भय से घरों में ताला डालकर

फरार हो गए। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डा.राज ने बताया कि महिला की गले की हड्डी टूटी हुई थी। जिससे स्पष्ट होता है कि गला दबाकर मारा गया। उधर, अधिवक्ता सोम निगम के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उसके पक्ष में आकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। लेकिन, सदर कोतवाल पीके सिंह ने समझा बुझाकर उन्हें वापस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें