इटावा। जसवंतनगर ब्लॉक के लोगों ने चकरोड पर कब्जा होने की शिकायत गुरुवार को एसडीएम से की। उन्होंने बताया कि इससे आवागमन पूरी तरह से बाधित है।
क्षेत्र पंचायत धरवार के राजेश कुमार, सुमित कुमार, कृष्ण कुमार, अरविंद, शंभू दयाल, हरिओम, उमेश चंद्र, सत्यप्रकाश, सुरेंद्र सिंह, सचिन, ब्रजेश कुमार आदि ने एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्र को बताया कि गांव के दबंग ने सैय्यद बाबा थान के पास सालों पुराना जलपोखरा से गांव जाने वाले चकरोड पर कब्जा कर अपने खेत में मिला लिया है।
इससे तमाम ग्रामीण अपने खेत पर नहीं जा पा रहे हैं। आरोप लगाया कि शिकायत करने पर आरोपी पुलिस विभाग में होने की धौंस देकर मारपीट करता है। उन्होंने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर चकरोड से कब्जा हटवाने की मांग की है।