इटावा। ताखा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चमरौआ में बुधवार रात चोर ताला तोडकर मिड-डे मील का सामान ले गए।
घटना की जानकारी गुरुवार सुबह प्रधानाध्यापक संदीप कुमार को हुई। उन्होंने बताया कि चोर रसोईघर में रखे बर्तन, तेल, मसाला और गेहूं व चावल की बोरी ले गए। प्रधानाध्यापक ने थानाध्यक्ष चौबिया को विद्यालय में चोरी होने की सूचना दी है। ब्यूरो