फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार प्राइवेट चिकित्सक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर(इटावा)। चौबिया थाने की कर्री चौकी के पास बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में प्राइवेट चिकित्सक की मौत हो गई। भतीजा घायल हो गया। प्राइवेट चिकित्सक चचेरे बड़े भाई की हाई अटैक से मौत की खबर सुनकर परिवार वालों से मिलने आ रहे थे। एक दिन में दो मौतों से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन



बसरेहर के किल्ली सुल्तानपुर गांव में रहने वाले गोपीचंद्र पुत्र बाथीराम राजपूत कन्नौज के विशुनगढ़ में प्राइवेट क्लीनिक चलाते थे। वह अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रहते थे। शुक्रवार दोपहर गोपीचंद्र के चचेरे बड़े भाई सत्यप्रकाश (60)पुत्र रामाधार की हार्टअटैक से मौत हो गई। खबर मिलने पर परिवार के लोगों से मिलने गोपीचंद्र अपने भतीजे अनूप कुमार के साथ बाइक से आ रहे थे।

देर शाम को कर्री चौकी के लोहिया पथ के पास बेकाबू ट्रक ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। पिछला पहिया गुजरने से गोपीचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। भतीजा अनूप घायल है। टक्कर इतनी भीषण थी की गोपीचंद्र का हेलमेट चकनाचूर हो गया। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने चौबिया पुलिस को दी। चौबिया थानाध्यक्ष सतीश यादव ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। घायल को अपनी गाड़ी से बसरेहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें