इकदिल। फार्म हाउस के चौकीदार ने खाद के गोदाम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गोदाम मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा बल सिंह निवासी धर्मवीर सिंह ने बताया कि इकदिल थाना क्षेत्र नगला ग्राम सोलंकी में उनका एक फार्म हाउस है। जिसकी देख-रेख हमीरपुर के थाना कुरारा के बचरोली ग्राम निवासी राजकुमार (35) करता था। उन्होंने बताया कि गुरुवार को ही राजकुमार से छुट्टी के बाद घर से आया था। वह नगला ग्राम में ही बने उनके खाद के गोदाम में रुक गया था। शुक्रवार को गोदाम के कर्मी जब वहां पहुंचे तो शव को फंदे से लटका देख गोदाम मालिक को सूचना दी।