फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में कर्मचारियों ने चार दिन पुरानी पेंशन बहाली को लेकर प्रदर्शन किया था। उस दौरान कर्मचारियों ने परिसर में खड़े वाहनों में मांग से संबंधित स्टीकर चस्पा किए थे। इस मामले में विश्वविद्यालय के 10 कर्मचारियों को विश्वविद्यालय प्रबंधन ने नोटिस जारी किया है। अभी और कर्मचारियों को नोटिस जारी किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

नोटिस जारी होने के बाद कंबाइंड एम्पलाई एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष योगेश यादव, नर्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल गोयल ने नाराजगी जताते हुए विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुरेश चंद शर्मा पर सत्ता पक्ष के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है।
कर्मचारी संगठनों के नेताओं ने कहा कि वह लोग सरकार के सेवक हैं। हम लोग अपने बुढ़ापे की रोजी-रोटी के लिए पुरानी पेंशन बहाल किए जाने की मांग कर रहे हैं। जब हमने यह मुहिम चलाई थी, उस समय किसी भी राजनीतिक पार्टी ने घ ोषणा पत्र जारी नहीं किया था। कर्मचारी संगठनों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा नोटिस को वापस लिया जाए, नहीं तो कर्मचारी विरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें