फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के आत्हत्या के तार आगरा से जु़ड़े

विज्ञापन
मृतका छात्रा की फाइल फोटो - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। इंस्टाग्राम पर फोटो अपलोड होने के बाद शुक्रवार को 12वीं की एक छात्रा ने यमुना नदी में कूदकर जान दे दी थी। परिजनों के आरोप के बाद अब आत्महत्या के तार आगरा से जुड़े नजर आ रहे हैं। आगरा की एक युवती ने फेक आईडी बनाकर छात्रा की फोटो, आपत्तिजनक बातें लिखकर फोन नंबर डाल दिया था। पुलिस ने छात्र-छात्राओं समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली क्षेत्र के चौगुर्जी निवासी सुनील शर्मा का पक्का बाग में होटल है। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। शुक्रवार को सबसे छोटी बेटी प्रियंका शर्मा ने यमुना नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है। प्रियंका की बड़ी बहन पूजा शर्मा ने बताया कि प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपनी आईडी बना रखी थी। जिसका पासवर्ड उसके तीन सहेलियों के पास भी था। उन्हीं में से किसी एक सहेली ने आगरा की रहने वाली युवती की फोटो प्रियंका की आईडी से अपलोड कर दी थी। प्रियंका को जब इस बात का पता चला तो उसने अपने दोस्तों से फोटो हटाने के लिए कहा लेकिन दोस्तों ने फोटो नहीं हटाया।
बहन पूजा ने आरोप लगाया कि इस घटना के बाद आगरा निवासी युवती ने आरती शर्मा के नाम से फेक आइडी बनाई और उसकी बहन की फोटो अपलोड कर आपत्तिजनक चीजें और फोन नंबर भी लिख दिया। बदनामी के डर से प्रियंका ने आत्महत्या कर ली। वहीं मामले की जांच कर रहे सिविल लाइन थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रियंका के दोस्तों सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसमें चार लड़कियां और चार लड़के शामिल हैं। इनमें कुछ नाबालिग भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें