फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर रुपये निकालने वाला पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। केसीसी बनवाकर सादा चेक पर बहाने से हस्ताक्षर कराके किसान के खाते से उसके चचेरे भाई ने 49 हजार रुपये निकाल लिए। खाते से पैसे निकलने का संदेश आने पर किसान ने बैंक में शिकायत करने के साथ ही पुलिस को को सूचना दी। हालांकि पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

ग्राम सराय मिट्ठे निवासी सुधीर कुमार ने बताया उसने 13 सितंबर को सहकारी समिति से केसीसी बनवाया था। इसके बाद 60 हजार रुपये कोऑपरेटिव बैंक बकेवर शाखा के खाते में ट्रांसफर कर दिए और 10 हजार रुपये निकाल लिए थे। चचेरे भाई ने केसीसी बनवाने में उसकी मदद की थी।
इस दौरान दौरान उसने कोआपरेटिव बैंक खाते की खाली चेक पर बहाने से उसके हस्ताक्षर करवा लिए थे। करीब 20 मिनट बाद खाते से 49 हजार रुपये निकलने का मैसेज मोबाइल फोन पर आ गया। तो वह कोऑपरेटिव बैंक मैनेजर के पास पहुंचा और 49 हजार रुपये निकाले जाने की शिकायत की।
विज्ञापन

जब उसने चचेरे भाई से पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इस पर उसने बकेवर थाने में शिकायत कर दी। मंगलवार को अपनी पत्नी के साथ कोआपरेटिव बैंक शाखा पर पहुंचा। उसी दौरान पुलिस ने पीड़ित सुधीर कुमार के चचेरे भाई धर्मेंद्र कुमार को पकड़ लिया। बताया जाता है 49 हजार रुपये महेवा स्थित कोआपरेटिव बैंक शाखा से किसी अमृतलाल नाम के व्यक्ति ने निकाला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें