जसवंतनगर। कोतवाली क्षेत्र के धरवार गांव निवासी श्याम सिंह की पत्नी मीरादेवी (41) का मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि तीन सितंबर को कोरोना का टीका लगा था। इसके बाद से तबीयत बिगड़ गई थी।
श्याम सिंह ने बताया कि पत्नी मीरा देवी (41) को एक सितंबर को बुखार, खांसी व जुकाम हो गया था। इलाज कराने पर भी फायदा नहीं हुआ।
मंगलवार की सुबह जसवंतनगर में एक प्राइवेट डॉक्टर के यहां ले गए। डॉक्टर ने इटावा जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन महिला को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच उसकी मौत हो गई।